सागर नगर: ग्राम कुड़ारी स्थित मकान से ₹5000 नकदी व सोने चांदी के जेवर हुए चोरी, पुलिस ने दर्ज किया मामला
कैन्ट थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम कुड़ारी में चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाया। चोर घर के दरवाजे पर लगे ताले तोड़कर अंदर गए और सोने चांदी के जवरात के साथ साथ नगदी रुपए पर हाथ साफ कर चंपत हो गए। घटना की जानकारी लगते ही घर मालिक ने थाना में जाकर चोरी की घटना की शिकायत की।