सागर नगर: मोतीनगर थाना क्षेत्र में गंदगी फैलाने से मना करने पर युवक के साथ हुई मारपीट, मामला दर्ज
मोतीनगर थाना क्षेत्र में एक युवक उस समय भारी पड़ गया जब उसने एक बदमाश को नास्ते के बाद दोना सड़क पर फेंकने से रोका। इस बात से बदमाश ने युवक से मारपीट कर दी। जिसमें उसे गंभीर चोटें आई। जिसकी शिकायत घायल युवक ने थाना में की। युवक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।