जयसिंहनगर: सीधी पुलिस ने दो व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की, न्यायालय में किया पेश
जिले के अंतिम छोर में स्थित थाना क्षेत्र अंतर्गत कुदरा टोला निवासी एक व्यक्ति और महुआ टोला में घूम रहे संदिग्ध एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने सोमवार की दोपहर 1 बजे लगभग प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव के निर्देशन में गुंडा माफियाओं के तहत लगातार थाना क्षेत्र अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है।