जयसिंहनगर: मोहनी में महिला के साथ मारपीट, दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनी में महिला के साथ मारपीट करने का मामला शनिवार की सुबह 10 बजे प्रकाश में आया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि फरयादिया जानकी साहू पति नत्थू साहू निवासी मोहनी ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया है कि मवेशी चराने की बात को लेकर उसके साथ कोमल साहू और बब्बू साहू निवासी मोहनी ने गाली गलौज देकर मारपीट किया है।