जयसिंहनगर: नगर के वार्ड नंबर-10 में कुएँ में गिरने से महिला की हुई मौत, पुलिस ने मर्ग किया कायम
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर के वार्ड नं 10 पटपरहा टोला में महिला की कुएं में गिरने से मौत के मामला रविवार की दोपहर 1 बजे प्रकाश में आया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि सूचना प्राप्त हुई वार्ड क्रमांक 10 पटपरहा टोला में महिला की कुंए में गिरने से मौत हो गई है। सूचना पर पुलिस ने मौके स्थल पर पहुंचकर अग्रिम कार्रवाई की है।