जयसिंहनगर: शासकीय आवासीय विद्यालय सीधी में 'हम होंगे कामयाब' अभियान के तहत टीआई की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया
जिले के अंतिम छोर में स्थित सीधी थाना क्षेत्र अंतर्गत शासकीय आवासीय विद्यालय सीधी में रविवार की दोपहर 12 बजे लगभग टीआई रामकुमार मिश्रा की उपस्थिति में "हम होंगे कामयाब" अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। बता दें कि पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव के निर्देशन में जिले में "हम होंगे कामयाब" अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहें है।