जयसिंहनगर: अखडार नाला के पास एक्सीडेंट के बाद वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज
जिले के जयसिंहगनर थाना क्षेत्र अंतर्गत अखडार नाला के पास में एक्सीडेंट करने वाले वाहन चालक के खिलाफ पुलिस ने गुरुवार की शाम 4 बजे मामला दर्ज किया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि अस्पताल तहरीर पर सूचना प्राप्त हुई कि अखडार नाला के पास में दो ट्रक में आमने सामने भिंड़त हो गई, जिसमें एक ट्रक का चालक मोहम्मद नदीम घायल हो गया।