जयसिंहनगर: दरैन में मारपीट के मामले में दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया
जिले के सीधी थाना क्षेत्र अंतर्गत दरैन में मारपीट करने का मामला शनिवार की सुबह 11 बजे प्रकाश में आया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि फरयादी विजय साहू पुत्र प्रेमलाल साहू निवासी दरैन ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया है कि पुरानी रंजिश में उसके साथ व उसकी मां के साथ पुरानी रंजिश में इंद्रपाल सिंह और पप्पू उर्फ देवेंद्र सिंह ने मारपीट किया है।