सुल्तानगंज: अजगैवीनाथ धाम में RSS का पथ संचलन, अनुशासन और एकता के संदेश से गूंजा सुल्तानगंज
ढोल-नगाड़ों की गूंज, कदम से कदम मिलाते स्वयंसेवक और भगवा ध्वज के सान्निध्य में राष्ट्रभक्ति का संदेश। विजयादशमी के अवसर पर बुधवार को अजगैवीनाथ धाम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की ओर से पथ संचलन का आयोजन किया गया। नई सीढ़ी घाट से शुरू हुआ संचलन नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए वार्ड संख्या 07 स्थित सरस्वती विद्या मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुआ। इसमें