#गाजीपुर से है, जहां लाठी-डंडों से पीटकर एक युवक की हत्या कर दी गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि 10 से 15 की संख्या में पहुंचे युवकों ने दो युवकों पर अचानक हमला बोल दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
पूरा मामला कासिमाबाद थाना क्षेत्र के राजापुर गांव का है। जानकारी के मुताबिक, छोटेलाल अपने दोस्त राहुल के साथ बाजार में नाश्ता कर रहा था। इसी दौरान 10 से 15 युवकों ने अचानक दोनों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमलावरों ने दोनों युवकों को बेरहमी से पीटने के बाद मौके से फरार हो गए।
मारपीट में घायल दोनों युवकों को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने छोटेलाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल राहुल का इलाज जारी है।
मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन नामजद समेत कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, घटना के पीछे कुछ दिन पहले हुआ पुराना विवाद वजह माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है
Sevrai, Ghazipur | Nov 23, 2026