मेहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने ‘हर घर तिरंगा’ के तहत निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
संत कबीर नगर के मेहदावल विधानसभा क्षेत्र के बखिरा में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा वेणी माधव इंटर कॉलेज से शुरू होकर बखिरा शिव मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई।
तिरंगा यात्रा में मेहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी प्रमुख रूप से शामिल हुए। उनके साथ सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग, युवा एवं स्थानीय नागरिक हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा बखिरा क्षेत्र गूंज उठा। राष्ट्रभक्ति के गीतों और लहराते तिरंगे ने पूरे माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।
इस अवसर पर विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर नागरिक को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सम्मान के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा में जिस तरह महिलाओं, बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने उत्साह के साथ भाग लिया, वह देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को दर्शाता है।
यात्रा में आनंद शंकर पाठक, राजू भारती, मंडल अध्यक्ष अर्पित पांडे, शिवम, सरवन निषाद सहित भाजपा के तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
भारत माता की जय! वंदे मातरम्!