चीरबासा में मलबे-पत्थरों से अवरुद्ध हुआ केदारनाथ पैदल मार्ग, 1100 यात्री सुरक्षित निकाले!!
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग के चीरबासा क्षेत्र में रविवार को मलबा और पत्थर गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। घटना के बाद यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए मौके पर तैनात रेस्क्यू टीमों ने तत्काल अभियान शुरू कर यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की कार्रवाई शुरू की।
जिला आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, रेस्क्यू टीमों द्वारा अब तक करीब 1100 यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रेस्क्यू कार्य पूरी सतर्कता और आपसी समन्वय के साथ किया जा रहा है। टीमों द्वारा प्रभावित क्षेत्र में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और शेष यात्रियों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने के प्रयास जारी हैं।
प्रशासन और रेस्क्यू टीमों की ओर से यात्रियों से भी धैर्य बनाए रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की गई है।
Rudraprayag, Rudraprayag | Sep 27, 2026