कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS की संवेदनशील कार्यशैली के चलते एक 30 साल पुराना भूमि विवाद सुलझ गया है। जनसुनवाई में ग्राम भौंती के आवेदक रामचरण लोधी की शिकायत पर तुरंत संज्ञान लेते हुए कलेक्टर श्री वर्मा ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार एसडीएम श्रीमती ममता शाक्य के नेतृत्व में राजस्व अमले ने मौके पर पहुंचकर सीमांकन की प्रक्रिया पूरी की और आवेदक को भूमि का विधिवत कब्जा सौंप दिया।
कलेक्टर श्री वर्मा के निर्णायक हस्तक्षेप और एसडीएम सहित राजस्व टीम की त्वरित कार्रवाई से वर्षों से लंबित मामला सुलझ गया है। जिला प्रशासन जनसुनवाई के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं के समयबद्ध और निष्पक्ष निराकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#shivpuri
77 views | Shivpuri, Madhya Pradesh | Jul 2, 2026