Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Nsui
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Sdm
Uttarakhand
image
image

भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद, नई दिल्ली एवं भारत सरकार के पसारा एक्ट-2005 के अंतर्गत जिला रोजगार कार्यालय शिवपुरी के सहयोग से सिक्योरिटी स्किल काउंसलिंग इंडिया लिमिटेड, जयपुर द्वारा गुरुवार को जनपद पंचायत कोलारस में सुरक्षा जवान भर्ती कैंप का आयोजन किया गया। भर्ती शिविर में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के 21 युवाओं ने भाग लिया, जिनमें से निर्धारित शारीरिक मापदंडों के आधार पर 8 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। जिला रोजगार अधिकारी श्री बी.एस. मीणा ने बताया कि आगामी भर्ती शिविर 3 जुलाई को जनपद पंचायत पोहरी, 6 जुलाई को जनपद पंचायत खनियाधाना, 7 जुलाई को जनपद पंचायत पिछोर, 8 जुलाई को ग्रामीण आजीविका भवन करैरा, 9 जुलाई को जनपद पंचायत नरवर तथा 10 जुलाई को जिला रोजगार कार्यालय शिवपुरी में आयोजित किए जाएंगे। सभी शिविर प्रातः 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक संचालित होंगे। रोजगार कार्यालय ने इच्छुक युवाओं से अपील की है कि 10वीं उत्तीर्ण अथवा अनुत्तीर्ण, 19 से 40 वर्ष आयु तथा 168 सेंटीमीटर न्यूनतम ऊंचाई वाले अभ्यर्थी निर्धारित तिथि एवं स्थान पर 10वीं की अंकसूची की छायाप्रति, आधार कार्ड एवं दो पासपोर्ट आकार के फोटो के साथ उपस्थित होकर भर्ती प्रक्रिया में शामिल हों। चयनित अभ्यर्थियों को ₹350 पंजीयन शुल्क ऑनलाइन क्यूआर कोड के माध्यम से जमा करना होगा। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Department of Skill Development, Madhya Pradesh #shivpuri

92 views | Shivpuri, Madhya Pradesh | Jul 2, 2026

MORE NEWS

पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में दीक्षारंभ समारोह आयोजित

उच्च शिक्षा विभाग, भोपाल के निर्देशानुसार पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस (शासकीय पी.जी. कॉलेज), शिवपुरी में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, उपलब्ध सुविधाओं तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से परिचित कराना रहा।

कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. पवन कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को एनसीसी, एनएसएस, क्रीड़ा गतिविधियां, विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, गाँव की बेटी योजना, प्रतिभा किरण योजना, मुख्यमंत्री मेधावी योजना, अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट, एडीपी कोर्स, सेमेस्टर परीक्षा प्रणाली, ई-लाइब्रेरी, प्रयोगशालाएं, युवा उत्सव, आवास योजना तथा शिकायत निवारण व्यवस्था सहित विभिन्न शैक्षणिक एवं छात्रहितैषी सुविधाओं की विस्तृत जानकारी संबंधित प्रभारियों द्वारा प्रदान की गई।

समारोह के दौरान विद्यार्थियों की विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशासनिक जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ.पुनीत कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों ने अपने-अपने विभागों, शैक्षणिक गतिविधियों एवं विभिन्न योजनाओं की जानकारी विस्तारपूर्वक साझा की।

#शिवपुरी

पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में दीक्षारंभ समारोह आयोजित उच्च शिक्षा विभाग, भोपाल के निर्देशानुसार पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस (शासकीय पी.जी. कॉलेज), शिवपुरी में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, उपलब्ध सुविधाओं तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से परिचित कराना रहा। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. पवन कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को एनसीसी, एनएसएस, क्रीड़ा गतिविधियां, विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, गाँव की बेटी योजना, प्रतिभा किरण योजना, मुख्यमंत्री मेधावी योजना, अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट, एडीपी कोर्स, सेमेस्टर परीक्षा प्रणाली, ई-लाइब्रेरी, प्रयोगशालाएं, युवा उत्सव, आवास योजना तथा शिकायत निवारण व्यवस्था सहित विभिन्न शैक्षणिक एवं छात्रहितैषी सुविधाओं की विस्तृत जानकारी संबंधित प्रभारियों द्वारा प्रदान की गई। समारोह के दौरान विद्यार्थियों की विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशासनिक जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ.पुनीत कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों ने अपने-अपने विभागों, शैक्षणिक गतिविधियों एवं विभिन्न योजनाओं की जानकारी विस्तारपूर्वक साझा की। #शिवपुरी

Shivpuri, Madhya Pradesh | Jul 3, 2026

किसानों को दी जा रही आधुनिक रोपण पद्धति एवं जलभराव प्रबंधन की जानकारी

कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा गांवों में प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित

जिले में उद्यानिकी फसलों के रकबे में निरंतर वृद्धि हो रही है। टमाटर, शिमला मिर्च, प्याज, लहसुन एवं कद्दू जैसी फसलों के साथ अब किसानों का रुझान शकरकंद की खेती की ओर भी तेजी से बढ़ रहा है। वर्तमान में जिले में शकरकंद का रकबा लगभग 360 हेक्टेयर है। किसानों को बेहतर उत्पादन एवं फसल सुरक्षा के उद्देश्य से कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा वैज्ञानिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रमुख डॉ. पुनीत कुमार ने बताया कि पिछले वर्षों में अधिक वर्षा के कारण शकरकंद की फसल में कंद सड़न एवं फफूंदजनित रोगों की समस्या सामने आई थी। इसी को ध्यान में रखते हुए इस खरीफ मौसम में किसानों को विभिन्न वैज्ञानिक रोपण पद्धतियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे जलभराव की स्थिति में भी फसल सुरक्षित रह सके।

केन्द्र के उद्यानिकी वैज्ञानिक डॉ. प्रशांत कुमार गुप्ता द्वारा किसानों के बीच पहुंचकर समूह प्रशिक्षण आयोजित किए जा रहे हैं। साथ ही किसानों के प्रक्षेत्रों पर आधुनिक रोपण पद्धतियों का व्यावहारिक प्रदर्शन भी कराया जा रहा है। इसी क्रम में हाल ही में कोलारस विकासखंड के किलावनी एवं चंदौरिया ग्रामों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस अभियान में उद्यानिकी विभाग एवं सृजन संस्था का भी सहयोग प्राप्त हो रहा है। कृषि विज्ञान केन्द्र का उद्देश्य वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देकर किसानों को प्राकृतिक परिस्थितियों के अनुकूल तकनीक उपलब्ध कराना तथा उद्यानिकी फसलों का उत्पादन एवं गुणवत्ता बढ़ाना है।

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Agriculture, Madhya Pradesh 

#shivpuri

किसानों को दी जा रही आधुनिक रोपण पद्धति एवं जलभराव प्रबंधन की जानकारी कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा गांवों में प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित जिले में उद्यानिकी फसलों के रकबे में निरंतर वृद्धि हो रही है। टमाटर, शिमला मिर्च, प्याज, लहसुन एवं कद्दू जैसी फसलों के साथ अब किसानों का रुझान शकरकंद की खेती की ओर भी तेजी से बढ़ रहा है। वर्तमान में जिले में शकरकंद का रकबा लगभग 360 हेक्टेयर है। किसानों को बेहतर उत्पादन एवं फसल सुरक्षा के उद्देश्य से कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा वैज्ञानिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रमुख डॉ. पुनीत कुमार ने बताया कि पिछले वर्षों में अधिक वर्षा के कारण शकरकंद की फसल में कंद सड़न एवं फफूंदजनित रोगों की समस्या सामने आई थी। इसी को ध्यान में रखते हुए इस खरीफ मौसम में किसानों को विभिन्न वैज्ञानिक रोपण पद्धतियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे जलभराव की स्थिति में भी फसल सुरक्षित रह सके। केन्द्र के उद्यानिकी वैज्ञानिक डॉ. प्रशांत कुमार गुप्ता द्वारा किसानों के बीच पहुंचकर समूह प्रशिक्षण आयोजित किए जा रहे हैं। साथ ही किसानों के प्रक्षेत्रों पर आधुनिक रोपण पद्धतियों का व्यावहारिक प्रदर्शन भी कराया जा रहा है। इसी क्रम में हाल ही में कोलारस विकासखंड के किलावनी एवं चंदौरिया ग्रामों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अभियान में उद्यानिकी विभाग एवं सृजन संस्था का भी सहयोग प्राप्त हो रहा है। कृषि विज्ञान केन्द्र का उद्देश्य वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देकर किसानों को प्राकृतिक परिस्थितियों के अनुकूल तकनीक उपलब्ध कराना तथा उद्यानिकी फसलों का उत्पादन एवं गुणवत्ता बढ़ाना है। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Department of Agriculture, Madhya Pradesh #shivpuri

Shivpuri, Madhya Pradesh | Jul 3, 2026

शिवपुरी मेले में जलपरी शो करने आई युवतियों ने मेला ठेकेदार पर लगाया छेड़छाड़ और भुगतान रोकने का आरोप, कोतवाली में शिकायत

शिवपुरी मेले में जलपरी शो करने आई युवतियों ने मेला ठेकेदार पर लगाया छेड़छाड़ और भुगतान रोकने का आरोप, कोतवाली में शिकायत

Shivpuri Nagar, Shivpuri | Jul 2, 2026

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS की संवेदनशील कार्यशैली के चलते एक 30 साल पुराना भूमि विवाद सुलझ गया है। जनसुनवाई में ग्राम भौंती के आवेदक रामचरण लोधी की शिकायत पर तुरंत संज्ञान लेते हुए कलेक्टर श्री वर्मा ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

​कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार एसडीएम श्रीमती ममता शाक्य के नेतृत्व में राजस्व अमले ने मौके पर पहुंचकर सीमांकन की प्रक्रिया पूरी की और आवेदक को भूमि का विधिवत कब्जा सौंप दिया।

कलेक्टर श्री वर्मा के निर्णायक हस्तक्षेप और एसडीएम सहित राजस्व टीम की त्वरित कार्रवाई से वर्षों से लंबित मामला सुलझ गया है। जिला प्रशासन जनसुनवाई के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं के समयबद्ध और निष्पक्ष निराकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 

#shivpuri

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS की संवेदनशील कार्यशैली के चलते एक 30 साल पुराना भूमि विवाद सुलझ गया है। जनसुनवाई में ग्राम भौंती के आवेदक रामचरण लोधी की शिकायत पर तुरंत संज्ञान लेते हुए कलेक्टर श्री वर्मा ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। ​कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार एसडीएम श्रीमती ममता शाक्य के नेतृत्व में राजस्व अमले ने मौके पर पहुंचकर सीमांकन की प्रक्रिया पूरी की और आवेदक को भूमि का विधिवत कब्जा सौंप दिया। कलेक्टर श्री वर्मा के निर्णायक हस्तक्षेप और एसडीएम सहित राजस्व टीम की त्वरित कार्रवाई से वर्षों से लंबित मामला सुलझ गया है। जिला प्रशासन जनसुनवाई के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं के समयबद्ध और निष्पक्ष निराकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #shivpuri

Shivpuri, Madhya Pradesh | Jul 2, 2026