पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में दीक्षारंभ समारोह आयोजित
उच्च शिक्षा विभाग, भोपाल के निर्देशानुसार पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस (शासकीय पी.जी. कॉलेज), शिवपुरी में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, उपलब्ध सुविधाओं तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से परिचित कराना रहा।
कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. पवन कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को एनसीसी, एनएसएस, क्रीड़ा गतिविधियां, विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, गाँव की बेटी योजना, प्रतिभा किरण योजना, मुख्यमंत्री मेधावी योजना, अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट, एडीपी कोर्स, सेमेस्टर परीक्षा प्रणाली, ई-लाइब्रेरी, प्रयोगशालाएं, युवा उत्सव, आवास योजना तथा शिकायत निवारण व्यवस्था सहित विभिन्न शैक्षणिक एवं छात्रहितैषी सुविधाओं की विस्तृत जानकारी संबंधित प्रभारियों द्वारा प्रदान की गई।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों की विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशासनिक जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ.पुनीत कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों ने अपने-अपने विभागों, शैक्षणिक गतिविधियों एवं विभिन्न योजनाओं की जानकारी विस्तारपूर्वक साझा की।
#शिवपुरी
5 views | Shivpuri, Madhya Pradesh | Jul 3, 2026