जमुई: हांसडीह में निजी जमीन पर मवेशी बांधने से मना करने पर पति- पत्नी को पीटकर किया घायल, जांच में जुटी पुलिस
Jamui, Jamui | Aug 13, 2024 टाउन थाना क्षेत्र के हांसडीह में निजी जमीन पर मवेशी बांधने से मना करने को लेकर पड़ोसियों ने पवन यादव और उनकी पत्नी कविता देवी को पीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। उसके बाद परिजन द्वारा घायल दोनों पति-पत्नी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया और घटना की जानकारी टाउन थाना की पुलिस को दी गई।