जमुई: उझण्डी मोहल्ला में मोटर चोरी को लेकर हुए मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
Jamui, Jamui | Aug 13, 2024 टाउन थाना क्षेत्र के उझण्डी मोहल्ला में मंगलवार को खेत से मोटर चोरी होने के मामले में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों तरफ से लाठी- डंडे चलने लगे। इस मारपीट में एक पक्ष से चार लोग तो दूसरे पक्ष से दो लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी टाउन थाना की पुलिस को दी गई। उंसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।