तीन घंटे की वाहन जांच में 37 चालकों पर कार्रवाई, नियम तोड़ने वालों से वसूला गया 53,500 रुपये जुर्माना
पाकुड़ : सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ रविवार को पाकुड़ में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी और यातायात पुलिस के नेतृत्व में नगर थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन मेन गेट पर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक जांच अभियान संचालित किया गया। इस दौरान मोटर वाहन अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों का उल्लंघन करने वाले 37 वाहनों से कुल 53,500 रुपये जुर्माना वसूला गया।पुलिस लाइन मेन गेट पर पाकुड़-बरहरवा मार्ग से आने-जाने वाले दोपहिया, तिपहिया एवं अन्य वाहनों की जांच की गई। अभियान के दौरान लगभग 40 से 50 दोपहिया वाहनों सहित अन्य वाहनों की जांच हुई। वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, नंबर प्लेट, ओवरस्पीडिंग, ट्रिपल राइडिंग और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के इस्तेमाल की जांच की ग
Barkatha, Hazaribagh | Nov 22, 2026