सुंदरनगर में नया स्वर्णरेखा रेलवे स्टेशन प्रस्तावित
जमशेदपुर: टाटानगर स्टेशन की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुंदरनगर के कुदादा के पास नया रेलवे स्टेशन बनाने का प्रस्ताव फाइनल कर लिया गया है। सर्वे पूरा हो चुका है और यह स्टेशन टाटानगर-बादामपहाड़ रेललाइन के बीच बनाया जाएगा। परियोजना के लिए प्रारंभ में 50 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जिन्हें बढ़ाकर 100 करोड़ रुपये किया जाएगा। इस स्टेशन का नाम स्वर्णरेखा स्टेशन रखा गया है और इसे रेलवे बोर्ड को भेजा गया है। यहाँ तीन प्लेटफॉर्म होंगे, जिनमें भविष्य में कम से कम पांच प्लेटफॉर्म बनाने का प्रावधान है।
स्वर्णरेखा स्टेशन टाटानगर-बादामपहाड़ रेलखंड का दसवां स्टेशन होगा, जिससे टाटानगर और हल्दीपोखर के बीच रहने वाले ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। वर्तमान में इस रूट पर तीन मेमू ट्रेनें और दो साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेनें चलती हैं, जिनकी संख्या बढ़ाने की योजना है। साथ ही, टाटानगर स्टे