कोयला कारोबारी एलबी सिंह के बेटे ने 375 करोड़ रूपए में खरीदा रांची का न्यूक्लियस मॉल।
रांची के युवाओं के बीच सबसे लोकप्रिय शॉपिंग कॉम्पलेक्स न्यूक्लियस मॉल बिक गया है. मॉल की रजिस्ट्री शुक्रवार को रांची स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में हुई. यह मॉल व्यापारी विष्णु अग्रवाल की थी. जिसे धनबाद के चर्चित कोयला कारोबारी एलबी सिंह के बेटे की कंपनी ने 375 करोड़ में खरीद लिया.
एलबी सिंह के बेटे की कंपनी VAD प्राइवेट सर्विसेज लिमिटेड के नाम पर न्यूक्लियस मॉल की रजिस्ट्री हुई. इस कंपनी नें एलबी सिंह का बेटा विवेक कुमार सिंह निदेशक है. चालू वित्तीय वर्ष के दौरान रांची रजिस्ट्री ऑफिस से होने वाली खरीद बिक्री का यह सबसे बड़ा मामला है.
न्यूक्लियस माल सर्कुलर रोड के पास 1.59 एकड़ जमीन पर फैला हुआ है. यह मॉल भी ईडी की जांच के दायरे में शामिल है. इसके अलावा विवेक सिंह के पिता एलबी सिंह भी कोयला घोटाले में ईडी की जाँच के दायरे में शामिल है.
कारोबार के क्षेत्र में यह म�