हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद क्या अब कुछ लोगों और नेताओं की आंखों में खटकने लगे हैं?
प्रदीप प्रसाद हजारीबाग के जाने-माने जमीन कारोबारियों में रहे हैं। आज वे विधायक हैं और अपने स्तर से लोगों की मदद भी करते हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि उनके खिलाफ उठने वाले हर सवाल को नजरअंदाज किया जाए और न ही यह उचित है कि बिना पूरी जांच-पड़ताल के किसी को दोषी ठहरा दिया जाए।
इन दिनों 5 करोड़ रुपये से जुड़े जिस मामले की चर्चा हो रही है, वह निश्चित रूप से जांच का विषय है। इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। यदि जांच में आरोप सही साबित होते हैं, तो नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए। और अगर आरोप गलत निकलते हैं, तो बिना आधार किसी की छवि खराब करने वालों से भी सवाल पूछा जाना चाहिए।
लेकिन जांच पूरी होने से पहले ही किसी को दोषी करार देना कहां तक उचित है? जिस तरह यह मामला उछाला जा रहा है, उससे यह सवाल भी उठता है कि कहीं इसके पीछे कोई राजनीतिक या कारोबारी लॉबी तो सक्रिय