पाली: राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी ने निवाई ग्राम प्रधान पर लगाए गांव में सांप्रदायिकता फैलाने के आरोप, CO से की शिकायत
Pali, Lalitpur | Aug 10, 2024 राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी ने पाली थाने पर आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी पाली रक्षपाल सिंह को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उनके गांव में एक संप्रदाय विशेष के ग्राम प्रधान द्वारा गांव में सांप्रदायिकता फैलाई जा रही है। उक्त ग्राम प्रधान गरीब शोषित लोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए बाध्य कर रहा है।