पाली: आबकारी टीम ने ऐरावनी कबूतरा डेरा पर छापेमारी करते हुए 30 लीटर कच्ची शराब के साथ 2 महिलाओं को किया गिरफ्तार
Pali, Lalitpur | Aug 10, 2024 आबकारी विभाग की टीम ने पाली क्षेत्र के आबकारी इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार के नेतृत्व में पाली थाना पुलिस बल के साथ ऐरावनी कबूतरा डेरा पर छापेमारी की कार्यवाही करते हुए 30 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। उक्त मामले में दोनों ही महिलाओं के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही सुनिश्चित की गई है।