पाली: कस्बा पाली निवासी 20 वर्षीय युवती ने अज्ञात कारणों के चलते छत के कुंदे से दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या
Pali, Lalitpur | Aug 9, 2024 कस्बा पाली के पंडयाना वार्ड मस्जिद मोहल्ला के पास निवासी 20 वर्षीय युवती ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर पर छत के कुंदे से दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उक्त मामले में सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पाली पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।