पाली: पीड़ित ने ग्राम प्रधान के चचेरे भाई पर लगाए मारपीट के दौरान आंख फोड़ने के आरोप, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती
Pali, Lalitpur | Aug 9, 2024 थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम झरावटा निवासी आशाराम पुत्र चैना कुशवाहा की पत्नी ने आरोप लगाते हुए बताया कि पैसों की लेनदेन को लेकर ग्राम प्रधान के चचेरे भाई ने उसके पति के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी। जिसके चलते उसके पति की आंख में लाठी लगने के कारण आंख फूट गई। उसने उक्त मामले में संबंधित जिम्मेवारों से मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्यवाही की मांग की है।