पाली: पाली में चौरसिया समाज के लोगों ने नाग पंचमी के त्यौहार को बडे ही हर्षोल्लास के साथ चौरसिया स्थापना दिवस के रूप में मनाया
Pali, Lalitpur | Aug 9, 2024 पाली में नाग पंचमी के त्योहार पर महिलाओं द्वारा शिवालय एवं नाग देवता की मंदिरों में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। वही पाली में चौरसिया समाज के लोगों द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ नाग पंचमी के त्यौहार को चौरसिया दिवस के रूप में मनाया गया। जहां कस्बे में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। नागोरी तालाब पर विभिन्न पूजा अर्चना के कार्यक्रम चलते रहे।