#दिल्ली शख्स को थप्पड़ मारने को लेकर हुए विवाद पर दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने जारी किया बयान
संगरिया की आवाज़।
सड़क का निरीक्षण करते समय अपना वीडियो बना रहे शख्स को थप्पड़ मारने को लेकर हुए विवाद के बीच दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने वीडियो जारी किया है। उन्होंने कहा कि जरनैल सिंह (आप विधायक ) के कार्यकर्ता ने उनके परिवार को गाली दी जिसके बाद गुस्से में आकर उन्होंने ऐसा किया। बकौल वर्मा, सिंह ठेकेदार से कमीशन चाहते थे। '
संगरिया की आवाज़
सड़क निरीक्षण के दौरान दिल्ली के मंत्री ने जिस शख्स को मारा थप्पड़ उसने क्या बताया ?
सड़क निरीक्षण के दौरान दिल्ली में मंत्री प्रवेश वर्मा ने जिस शख्स को थप्पड़ मारा उसने कहा कि वह सच झेल नहीं पाए। 'आप' विधायक जरनैल सिंह संग काम करने वाले शख्स ने कहा, "उन्होंने मेरे पर हाथ उठाया, उनके साथियों ने मुझे जान से मारने की धमकी दी है।" शख्स ने मंत्री से लिखित में माफी की मांग की।
संगरिया की आवाज़-न्यूज़ एजेंसी