Apex Women's Club Sangaria जिला अधिवेशन में एपेक्स वुमन क्लब संगरिया को मिले 6 सम्मान-
एपेक्स इंडिया का जिला अधिवेशन युवापेक्स डबवाली में हुआ सम्पन्न-
संगरिया की आवाज़।
(संगरिया) एपेक्स इंडिया का 43वां जिला अधिवेशन “युवापेक्स”, युवा क्लब मंडी डबवाली के सानिध्य में आयोजित हुआ। अधिवेशन में एपेक्स वुमन क्लब (रजि.) संगरिया के 13 महिला सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल ने सहभागिता की। क्लब ने अपनी उत्कृष्ट गतिविधियों एवं सामाजिक कार्यों के माध्यम से अधिवेशन में विशेष पहचान बनाई तथा विभिन्न श्रेणियों में 6 सम्मान प्राप्त किए।
अधिवेशन के दौरान नेशनल डायरेक्टर डॉ. नीलम सोनी एवं एपेक्स वुमन क्लब संगरिया की अध्यक्ष डॉ. जयश्री शर्मा को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबीर चक्रवर्ती तथा युवा क्लब डबवाली द्वारा सम्मानित किया गया। पूर्व अध्यक्ष किरण गर्ग को जिला गवर्नर विशाल छाबड़ा द्वारा उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। वहीं क्लब की पूर्व अध्यक्ष सुंदरी सोनी को सर्वश्रेष्ठ क्लब अध्यक्ष, अवि बाघला को सर्वश्रेष्ठ पब्लिक स्पीकर के सम्मान से नवाजा गया। पहली बार अधिवेशन में शामिल होने वाले सदस्यों के लिए आयोजित लकी ड्रा में क्लब की स्वाति गुप्ता विजेता रहीं।
इससे पूर्व क्लब के सभी 13 सदस्यों द्वारा प्रार्थना गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
क्लब अध्यक्ष डॉ. जयश्री शर्मा ने बताया कि जिला अधिवेशन में विभिन्न राज्यों के 25 क्लबों से लगभग 200 सदस्यों ने भाग लिया। सभी क्लबों द्वारा वर्षभर की गतिविधियों की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।
संगरिया क्लब की ओर से डॉ. जयश्री शर्मा ने क्लब की वार्षिक गतिविधियों एवं उपलब्धियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसे उपस्थित सदस्यों एवं पदाधिकारियों द्वारा खूब सराहा गया।
अधिवेशन के दौरान एपेक्स इंडिया की नेशनल डायरेक्टर डॉ. नीलम सोनी को डॉक्टरेट की उपाधि पूर्ण करने पर एपेक्स इंडिया परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं तथा साथ ही उनकी इस उपलब्धि तथा जन्मदिन के शुभ अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए एपेक्स परिवार संगरिया द्वारा केक काटकर उनका अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबीर चक्रवर्ती, जिला गवर्नर विशाल छाबड़ा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र वैद, नेशनल डायरेक्टर डॉ. नीलम सोनी एवं नेशनल ऑब्जर्वर संदीप शाह मंचासीन रहे।
अधिवेशन में संगरिया एपेक्स वुमन क्लब की ओर से डॉ. नीलम सोनी, डॉ. जयश्री शर्मा, मोना जैन, किरण गर्ग, सुंदरी सोनी, ममता गर्ग, स्वाति गुप्ता, अवि बाघला, नविता गर्ग, रचना यादव, रितु सोनी, नीरू गोस्वामी, सिमरन ग्रोवर, निशा गोयल एवं प्रशांत गोयल आदि उपस्थित रहे।
क्लब की इस उपलब्धि पर सदस्यों एवं शहरवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी सम्मानित सदस्यों को बधाई दी।
संगरिया की आवाज़