Apex Women's Club Sangaria एपेक्स क्लब इंडिया के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का संगरिया प्रवास-
संगरिया की आवाज़।
एपेक्स वुमन क्लब सदस्यों ने किया भव्य स्वागत-
(संगरिया) एपेक्स क्लब इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एपेक्सन सुबीर चक्रवर्ती (कोलकाता), डिस्ट्रिक्ट-3 के जिला गवर्नर एपेक्सन संदीप शाह (पटना), लाइफ गवर्नर एपेक्सन सुभाष भोला (गुड़गांव) एवं एपेक्सन सोहली चक्रवर्ती (कोलकाता) का संगरिया प्रवास रहा। इस दौरान एपेक्स वुमन क्लब (रजि.) संगरिया की सदस्यों द्वारा राष्ट्रीय पदाधिकारियों का उत्साहपूर्वक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
आर.सी. कॉलोनी स्थित नेशनल डायरेक्टर एपेक्सन डॉ. Neelam Soni नीलम सोनी के आवास पर आयोजित स्वागत समारोह में नेशनल डायरेक्टर डॉ नीलम सोनी, एपेक्स वुमन क्लब संगरिया की अध्यक्ष डॉ. जयश्री शर्मा, सचिव मोना जैन, किरण गर्ग, ममता गर्ग, नीतू गर्ग, नीशू गर्ग एवं निर्मला सोनी सहित क्लब सदस्यों ने उपहार भेंट कर अतिथियों का अभिनंदन किया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश भी दिया गया। क्लब अध्यक्ष डॉ.जय श्री ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों के संगरिया आगमन को क्लब एवं सदस्यों के लिए गौरव का अवसर बताते हुए एपेक्स वुमन क्लब द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक, सेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी दी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष एपेक्सन सुबीर चक्रवर्ती ने कहा कि एपेक्स क्लब एक स्वैच्छिक, गैर-राजनीतिक एवं गैर-सांप्रदायिक सेवा संगठन है, जो विश्व के आठ देशों में अपनी शाखाओं के माध्यम से सामुदायिक कल्याण से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं के साथ-साथ सदस्यों को व्यक्तिगत विकास के अवसर प्रदान कर रहा है।
लाइफ गवर्नर सुभाष भोला ने एपेक्स वुमन क्लब संगरिया के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संगरिया क्लब द्वारा किए जा रहे अनूठे एवं सेवाभावी कार्यों की गूंज पूरे देश में सुनाई देती है। उन्होंने क्लब की सक्रियता एवं सामाजिक सरोकारों को सराहा।
प्रवास के दौरान जीसीएस एग्रो इंटरप्राइजेज पर पूर्व जिला गवर्नर प्रशांत मुंडेवाला तथा आर.सी. ज्वैलर्स पर पूर्व अध्यक्ष जय सोनी द्वारा भी राष्ट्रीय पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया।
राष्ट्रीय पदाधिकारियों के संगरिया आगमन से एपेक्स वुमन क्लब के सदस्यों में उत्साह का वातावरण रहा तथा सेवा, संगठन एवं सामाजिक सरोकारों को और अधिक प्रभावी बनाने का संदेश मिला।
संगरिया की आवाज़