यू-डाइज प्लस पोर्टल एवं पी.जी.आई. इन्डेक्स पर जिला स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न
यू-डाइज में जानकारी समय से दर्ज करें, लापरवाही पर होगी कार्यवाही .डीईओ मधु शर्मा
यू-डाइज पोर्टल पर स्कूल की जानकारी सही सही भरे-डीपीसी राहुल शर्मा
--
जिले में पीजीआई रेंकिंग में प्राप्त स्कोर कम होने से अशोकनगर जिले को अच्छी स्थिति में लाने हेतु कार्यशाला का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सभाकक्ष में किया गया। यू-डाइज पोर्टल पर जानकारी लापरवाही पूर्वक भर दिये जाने से पीजीआई स्कोर वर्ष 2025-26 में 280.2 होने से प्रदेश स्तर पर स्थिति ठीक नहीं है। जानकारी यू-डाइज पोर्टल पर भरने में यदि लापरवाही की गई तो शाला प्रभारियों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। जानकारी समय से एवं सही सही भरी जाए। उक्ताशय के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी सुश्री मधु शर्मा द्वारा दिये गये।
बैठक में राहुल शर्मा जिला परियोजना समन्वयक द्वारा निर्देशित किया गया कि यू-डाइज में समस्त जानकारी सही सही भरी जानी चाहिए, संस्था प्रभारियों को स्वयं इनकी जांच करनी चाहिए। जनशिक्षक भी अपने अधीनस्थ समस्त शालाओं की जानकारी अनिवार्यतः चेक करेंगे।
कार्यशाला सहमीटिंग में जिला प्रोग्रामर जी.एस.नरवरिया द्वारा यू-डाइज प्लस एवं पी.जी.आई. इन्टीकेटर के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। मीटिंग दौरान बताया गया कि संस्था प्रभारी यू-डाइज प्लस में दी गई जानकारी के लिए जिम्मेदार होगा।
यू-डाइज कार्यशाला सह मीटिंग में जिले के एपीसी, जिला प्रोग्रामर, समस्त बीईओ., समस्त प्राचार्य हाईस्कूल/हा.से., समस्त बी.आर.सी., समस्त उपयंत्री, समस्त एम.आई.एस. कार्डिनेटर समस्त जनशिक्षक उपस्थित थे।
#ashoknagar