जनसुनवाई में कलेक्टर ने 202 आवेदकों की सुनीं समस्याएं
अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश
--
जनसुनवाई में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना एवं समस्याओं के हर संभव निराकरण के निर्देश मौके पर उपस्थित अधिकारियों को दिए गए। कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 202 आवेदकों ने आवेदन दिए।
जनसुनवाई में महाना निवासी राजोबाई द्वारा पट्टे की भूमि पर कब्जा हटवाये जाने,ग्राम देसाना निवासी कन्हैराम अहिरवार द्वारा प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत कराये जाने,ग्राम कुकरेठा निवासी मलखान अहिरवार द्वारा प्रकरण निराकरण कराये जाने,ग्राम सोनेरा निवासी राजाराम द्वारा बी.पी.एल सूची में नाम जोडे जाने,ग्राम राजेबामोरा निवासी जसवंत अहिरवार द्वारा पट्टा अमल कराये जाने,कदवाया निवासी भारती अहिरवार द्वारा अतिथि शिक्षक को कम स्कोर पर रखने के संबंध में,ग्राम लखेरीबसारती निवासी जस्मन अहिरवार द्वारा किसान सम्मान निधि दिलाये जाने,ग्राम छीपोन निवासी राजधर राजपूत द्वारा सीमांकन कराये जाने,ग्राम सोनेरा निवासी गोलू शर्मा द्वारा रास्ता दिलाये जाने,ग्राम देवतखिरिया निवासी छत्ता ढीमर द्वारा वृद्धा पेंशन स्वीकृत कराये जाने,ग्राम धतुरिया निवासी गोदा अहिरवार द्वारा भूमि अमल कराये जाने सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर द्वारा प्राप्त आवेदनों का संबंधित अधिकारियों द्वारा निराकरण किये जाने के निर्देश दिए है।
जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन, अपर कलेक्टर श्री डी.एन.सिंह,संयुक्त कलेक्टर श्री विकास कुमार आनंद,एसडीएम श्री इसरार खान सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, जनपद पंचायत सीईओ एवं सीएमओ ने गूगल मीट से जुडकर भाग लिया।
#ashoknagar
#ashoknagar