शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय अशोकनगर द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम
--
शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय अशोकनगर में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था के छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ के सदस्यों के द्वारा एक जन जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें सामान्य जन को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक बनाने हेतु प्रयास किया गया। तत्पश्चात संस्था में रैली का समापन संस्था परिसर में किया गया। इस आयोजन के पश्चात ही नशा मुक्ति के संबंध में एक तात्कालिक भाषण का आयोजन भी किया गया।जिसमे संस्था के इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग में प्रभारी श्री सचिन शर्मा द्वारा बताया गया कि किस प्रकार से नशे की आदत समाज को बुरी तरह प्रभावित कर रही है। साथ ही उन्होंने नशे से किस प्रकार से बचा जा सकता है एवं हमारे नवयुवक छात्र-छात्राओं को नशे से किस प्रकार से दूर रखा जा सकता है इस विषय पर भी प्रकाश डाला।संस्था के सिविल विभाग के विभागाध्यक्ष श्री एम के नेमा द्वारा उद्बोधन दिया गया कि संस्था में इसी प्रकार विभिन्न प्रकार के आयोजन जैसे विकसित भारत भाषण प्रतियोगिता एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया है। संस्था के प्राचार्य डॉ. बी.के. गुप्ता द्वारा कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दी एवं उन्होंने बताया की सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत संस्था में अभी और भी विभिन्न प्रकार आयोजन होंगे जिसमे सभी छात्र - छात्राओं को आगे आकर अपनी प्रतिभागिता करना है।
इस अवसर पर संस्था के श्री मोनेश जैन, मनीष वैद्य, अनिल धकाते, भारत यादव, के.के. अहिरवार, हेमंत सुमन, आशु गुरहा, अंकुर सोनी, प्रशांत रघुवंशी, योगेश तिवारी, आर. एस. रघुवंशी, सुनील जाटव, पुरुषोत्तम सिंह ठाकुर, अंकित साहू, संजय अहिरवार, प्रवीण उरैया आदि स्टाफ सहित भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
#सेवा_संकल्प_अभियान
#ashoknagar