जैसीनगर: सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर जनपद पंचायत के ढाई करोड़ से बने नए भवन का शुभारंभ
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर जैसीनगर में नव-निर्मित जनपद पंचायत भवन का शुक्रवार शाम 4:00 शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत थे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह ने की। जनपद पंचायत के सीईओ श्रीराम सोनी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।