जैसीनगर: संदीपनी विद्यालय में नवांकुर एवं प्रस्फुटन समितियों की बैठक सम्पन्न, स्वदेशी अपनाने की शपथ ली
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् के तहत जैसीनगर के संदीपनी विद्यालय में नवांकुर एवं प्रस्फुटन समितियों की एक दिवसीय बैठक बुधवार दोपहर 1:00 आयोजित हुई। बैठक में समितियों के दायित्व, आगामी गतिविधियों और डिजिटल व ग्रामीण माध्यमों में शासकीय योजनाओं के प्रसार पर चर्चा की गई। अंत में सभी ने “स्वदेशी अपनाओ स्वदेशी बढ़ाओ संकल्प के साथ शपथ ली।