जैसीनगर: जैसीनगर में बिना टोकन खाद वितरण से भड़के किसान, मंडी परिसर में किया हंगामा
कृषि उपज मंडी में सोमवार को खाद वितरण के दौरान अव्यवस्था के चलते किसानों ने जमकर हंगामा किया। बिना टोकन के खाद वितरण और शाम होते ही काउंटर बंद कर देने से नाराज़ किसानों ने मंडी परिसर में विरोध जताया।सोमवार सुबह करीब 6 बजे से ही बड़ी संख्या में किसान खाद लेने जैसीनगर कृषि उपज मंडी पहुंचे थे। प्रारंभ में बिना टोकन के ही खाद वितरण किया जा रहा था।