जैसीनगर: ग्राम जमुनिया घोषी में जंगली जानवर ने खेत में बंधे बछड़े को बनाया शिकार, तेंदुए की आशंका
जमुनिया घोषी में सोमवार रात खेत में बंधे किसान बाबू सिंह के बछड़े का शिकार किसी जंगली जानवर ने कर दिया। मंगलवार सुबह 7 बजे बछड़ा मृत मिला तो वन विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुँची टीम ने जांच व पोस्टमार्टम कराया। प्रारंभिक जांच में मामला तेंदुए के हमले का प्रतीत हो रहा है। डिप्टी रेंजर शशिकांत गोस्वामी ने बताया कि बछड़े पर पीछे से वार किया गया है।