जैसीनगर: जैसीनगर में जंगल से आया बारहसिंगा, कुत्तों से बचने तालाब में कूदा, पुलिस व युवाओं ने किया रेस्क्यू
रविवार दोपहर 3 बजे एक बारहसिंगा जंगल से भटककर रहवासी क्षेत्र में आ गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। कुत्तों से बचते हुए वह ब्लॉक ग्राउंड तक पहुंचा और डर के मारे तालाब में कूद गया। सूचना पर पुलिस ने स्थानीय युवाओं की मदद से बारहसिंगा का सकुशल रेस्क्यू किया।वन विभाग ने बताया कि बारहसिंगा को हल्की चोटें हैं, इलाज के बाद उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ा जाएगा।