जैसीनगर: जसीनगर में 'मोंथा' तूफान का असर, रुक-रुक कर हो रही बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी
अरब सागर से उठे मोंथा तूफान का असर सागर जिले के जैसीनगर क्षेत्र में भी देखने को मिल रहा है। गुरुवार सुबह करीब 6 बजे से रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है। दोपहर 3 बजे तेज वर्षा हुई, जिसके बाद कुछ देर थमकर शाम 4 बजे फिर हल्की बारिश शुरू हो गई। लगातार हो रही बरसात से किसानों की चिंता बढ़ गई है। क्षेत्र में कई किसानों की मक्का की फसल खेतों में खड़ी है।