Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
No video available

आप सभी को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।।

Banka, Banka | Mar 28, 2021

MORE NEWS

महुआ प्रकृति का एक अनमोल उपहार है जो पोषण और औषधीय गुणों से भरपूर है। इसके फूल, फल और बीज न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं, बल्कि स्थानीय आजीविका को भी मजबूत बनाते हैं। यह पेड़ न केवल हमारे स्वास्थ्य के लिए उपयोगी है, बल्कि प्रकृति के साथ हमारे जुड़ाव को भी मजबूत बनाता है।

 

#mahua #madhucaindica #medicinalplants #healthyliving #GreenBihar

महुआ प्रकृति का एक अनमोल उपहार है जो पोषण और औषधीय गुणों से भरपूर है। इसके फूल, फल और बीज न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं, बल्कि स्थानीय आजीविका को भी मजबूत बनाते हैं। यह पेड़ न केवल हमारे स्वास्थ्य के लिए उपयोगी है, बल्कि प्रकृति के साथ हमारे जुड़ाव को भी मजबूत बनाता है। #mahua #madhucaindica #medicinalplants #healthyliving #GreenBihar

Banka, Bihar | Jun 29, 2026

नप के सभापति बालमुकुंद सिन्हा ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन, अभियान बसेरा-2 के तहत भूमिहीन परिवारों को बासगित पर्चा देने की मांग.

नप के सभापति बालमुकुंद सिन्हा ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन, अभियान बसेरा-2 के तहत भूमिहीन परिवारों को बासगित पर्चा देने की मांग.

Banka, Banka | Jun 28, 2026

आज  बाँका जिले में पल्स पोलियो अभियान-2026 का शुभारंभ जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल द्वारा सदर अस्पताल, बाँका में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो की दो बूंद जीवन रक्षक दवा पिलाकर किया गया।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी  ने कहा कि पोलियो उन्मूलन के लिए प्रत्येक 0 से 5 वर्ष तक के बच्चे को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाई जानी चाहिए। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं तथा अभियान को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करें। कार्यक्रम में सिविल सर्जन , जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, उपाधीक्षक सदर अस्पताल, अस्पताल प्रबंधक सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताया गया कि जिले के सभी निर्धारित पोलियो बूथों पर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जां रही है। इसके उपरांत घरघर जाकर भी छूटे हुए बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी, ताकि कोई भी बच्चा इस जीवन रक्षक खुराक से वंचित न रहे।

स्वस्थ एवं पोलियो मुक्त समाज के निर्माण हेतु सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे अपने आसपास के प्रत्येक 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चे को पोलियो की दो बूंद दवा अवश्य पिलवाएं। जिले में कुल 390908 लक्षित बच्चों को टीकाकरण हेतु 822 घर-घर टीम, 63 ट्रांजिट टीम एव 278 सुपरवाइजर लगाया गया है।
#पल्स_पोलियो_अभियान_2026
#दो_बूंद_जिंदगी_की
#पोलियो_मुक्त_भारत
#स्वस्थ_बचपन_सुरक्षित_भविष्य
#हर_बच्चे_तक_पोलियो_की_दो_बूंद
#जिला_प्रशासन_बांका
#बांका
#स्वास्थ्य_विभाग_बांका
#टीकाकरण_अभियान
#जन_जन_का_सहयोग

Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Bihar Health Department

आज बाँका जिले में पल्स पोलियो अभियान-2026 का शुभारंभ जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल द्वारा सदर अस्पताल, बाँका में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो की दो बूंद जीवन रक्षक दवा पिलाकर किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि पोलियो उन्मूलन के लिए प्रत्येक 0 से 5 वर्ष तक के बच्चे को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाई जानी चाहिए। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं तथा अभियान को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करें। कार्यक्रम में सिविल सर्जन , जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, उपाधीक्षक सदर अस्पताल, अस्पताल प्रबंधक सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताया गया कि जिले के सभी निर्धारित पोलियो बूथों पर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जां रही है। इसके उपरांत घरघर जाकर भी छूटे हुए बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी, ताकि कोई भी बच्चा इस जीवन रक्षक खुराक से वंचित न रहे। स्वस्थ एवं पोलियो मुक्त समाज के निर्माण हेतु सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे अपने आसपास के प्रत्येक 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चे को पोलियो की दो बूंद दवा अवश्य पिलवाएं। जिले में कुल 390908 लक्षित बच्चों को टीकाकरण हेतु 822 घर-घर टीम, 63 ट्रांजिट टीम एव 278 सुपरवाइजर लगाया गया है। #पल्स_पोलियो_अभियान_2026 #दो_बूंद_जिंदगी_की #पोलियो_मुक्त_भारत #स्वस्थ_बचपन_सुरक्षित_भविष्य #हर_बच्चे_तक_पोलियो_की_दो_बूंद #जिला_प्रशासन_बांका #बांका #स्वास्थ्य_विभाग_बांका #टीकाकरण_अभियान #जन_जन_का_सहयोग Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Health Department

Banka, Bihar | Jun 28, 2026

पंचायत विकास दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत बहेरा में भव्य कार्यक्रम का आयोजन  किया गया।
कार्यक्रम में पंचायतों के समग्र एवं सतत विकास, जनभागीदारी तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डॉ० दिलीप जायसवाल माननीय मंत्री राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग  उपस्थित रहे। कार्यक्रम की गरिमामयी उपस्थिति माननीय विधायक श्री राम नारायण मंडल, जिला पदाधिकारी, बांका , पुलिस अधीक्षक , बांका , उप विकास आयुक्त , प्रखंड विकास पदाधिकारी , अंचल अधिकारी  सहित जिला एवं प्रखंड स्तर के सभी पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति से और बढ़ गई।

इस अवसर पर पंचायत में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं, जैसे मनरेगा, समेकित बाल विकास सेवा
(ICDS), स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण, वृक्षारोपण, महिला एवं बाल कल्याण, पोषण, आधारभूत संरचना विकास तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति एवं उपलब्धियों की जानकारी उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के साथ साझा की गई।

इस अवसर पर पंचायत में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं, जैसे मनरेगा, समेकित बाल विकास सेवा

(ICDS), स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण, वृक्षारोपण, महिला एवं बाल कल्याण, पोषण, आधारभूत संरचना विकास तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति एवं उपलब्धियों की जानकारी उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के साथ साझा की गई।

मुख्य अतिथि ने पंचायत विकास में जनप्रतिनिधियों, प्रशासन एवं आम नागरिकों की सहभागिता को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए सभी से सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने तथा पंचायतों को स्वच्छ, समृद्ध, आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के माननीय मुखिया जी, सभी वार्ड सदस्य, जनप्रतिनिधिगण, स्वयं सहायता समूह की महिलाएँ, जीविका दीदियाँ तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पंचायत विकास के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने एवं सरकार की विकास योजनाओं को सफल बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन बिहार गीत के साथ किया गया।
#जिला_प्रशासन_बांका
#बांका
#पंचायत_विकास_दिवस
#ग्राम_पंचायत_बहेरा
#विकसित_पंचायत
#जनभागीदारी
#मनरेगा
#स्वच्छ_भारत
#जल_संरक्षण
#जीविका_दीदी
#महिला_सशक्तिकरण
#बिहार_सरकार
#DistrictAdministrationBanka
#PanchayatDevelopment
#RuralDevelopment
#BiharGovernment

Information & Public Relations Department, Government of Bihar

पंचायत विकास दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत बहेरा में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंचायतों के समग्र एवं सतत विकास, जनभागीदारी तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डॉ० दिलीप जायसवाल माननीय मंत्री राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की गरिमामयी उपस्थिति माननीय विधायक श्री राम नारायण मंडल, जिला पदाधिकारी, बांका , पुलिस अधीक्षक , बांका , उप विकास आयुक्त , प्रखंड विकास पदाधिकारी , अंचल अधिकारी सहित जिला एवं प्रखंड स्तर के सभी पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति से और बढ़ गई। इस अवसर पर पंचायत में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं, जैसे मनरेगा, समेकित बाल विकास सेवा (ICDS), स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण, वृक्षारोपण, महिला एवं बाल कल्याण, पोषण, आधारभूत संरचना विकास तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति एवं उपलब्धियों की जानकारी उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के साथ साझा की गई। इस अवसर पर पंचायत में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं, जैसे मनरेगा, समेकित बाल विकास सेवा (ICDS), स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण, वृक्षारोपण, महिला एवं बाल कल्याण, पोषण, आधारभूत संरचना विकास तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति एवं उपलब्धियों की जानकारी उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के साथ साझा की गई। मुख्य अतिथि ने पंचायत विकास में जनप्रतिनिधियों, प्रशासन एवं आम नागरिकों की सहभागिता को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए सभी से सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने तथा पंचायतों को स्वच्छ, समृद्ध, आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के माननीय मुखिया जी, सभी वार्ड सदस्य, जनप्रतिनिधिगण, स्वयं सहायता समूह की महिलाएँ, जीविका दीदियाँ तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पंचायत विकास के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने एवं सरकार की विकास योजनाओं को सफल बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन बिहार गीत के साथ किया गया। #जिला_प्रशासन_बांका #बांका #पंचायत_विकास_दिवस #ग्राम_पंचायत_बहेरा #विकसित_पंचायत #जनभागीदारी #मनरेगा #स्वच्छ_भारत #जल_संरक्षण #जीविका_दीदी #महिला_सशक्तिकरण #बिहार_सरकार #DistrictAdministrationBanka #PanchayatDevelopment #RuralDevelopment #BiharGovernment Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Banka, Bihar | Jun 28, 2026

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के माननीय मंत्री सह बांका जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार, बांका में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में माननीय सांसद, बांका श्री गिरधारी यादव, माननीय विधायक, बांका श्री राम नारायण मंडल, माननीय विधायक, कटोरिया श्री पूरनलाल टुडू, माननीय विधायक, अमरपुर श्री जयंत राज कुशवाहा, माननीय विधायक, बेलहर श्री मनोज यादव, माननीय विधायक धोरैया श्री मनीष कुमार,सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं पुलिस अधीक्षक ,बांका ,उपविकास आयुक्त  सहित जिला स्तरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।
बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित जनसमस्याओं एवं विकास कार्यों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।
समीक्षा के क्रम में खनन विभाग, पथ निर्माण विभाग, विद्युत विभाग तथा लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। प्रभारी मंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए।
बैठक के दौरान विशेष रूप से खनन विभाग से जुड़े मामलों पर गंभीर चर्चा हुई। अंचल स्तर से प्राप्त कुछ शिकायतों एवं मामलों को देखते हुए प्रभारी मंत्री ने संबंधित प्रकरणों की निष्पक्ष जांच के लिए संयुक्त टीम गठित कर जांच कराने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अवैध खनन एवं अन्य अनियमितताओं के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए।

   बैठक में समिति के सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्रीय समस्याओं, आधारभूत संरचना, पेयजल, सड़क, विद्युत आपूर्ति एवं अन्य विकास कार्यों से संबंधित विभिन्न मांगों को भी रखा गया। प्रभारी मंत्री ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक मामले का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि अगली जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक से पूर्व सभी लंबित मामलों का निष्पादन कर अनुपालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाए।

  बैठक के अंत में जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल ने प्रभारी मंत्री द्वारा दिए गए सभी निर्देशों एवं बैठक में उठाए गए बिंदुओं का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि आम जनता को योजनाओं का बेहतर लाभ मिल सके।

#जिला_प्रशासन_बांका
#बांका
#जिला_कार्यक्रम_कार्यान्वयन_समिति
#प्रभारी_मंत्री
#विकास_समीक्षा
#सुशासन
#जनहित
#बिहार_सरकार
#Banka
#DistrictAdministrationBanka
#GoodGovernance
#Development
#BiharGovernment
#PublicService

Information & Public Relations Department, Government of Bihar

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के माननीय मंत्री सह बांका जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार, बांका में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में माननीय सांसद, बांका श्री गिरधारी यादव, माननीय विधायक, बांका श्री राम नारायण मंडल, माननीय विधायक, कटोरिया श्री पूरनलाल टुडू, माननीय विधायक, अमरपुर श्री जयंत राज कुशवाहा, माननीय विधायक, बेलहर श्री मनोज यादव, माननीय विधायक धोरैया श्री मनीष कुमार,सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं पुलिस अधीक्षक ,बांका ,उपविकास आयुक्त सहित जिला स्तरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित जनसमस्याओं एवं विकास कार्यों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। समीक्षा के क्रम में खनन विभाग, पथ निर्माण विभाग, विद्युत विभाग तथा लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। प्रभारी मंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए। बैठक के दौरान विशेष रूप से खनन विभाग से जुड़े मामलों पर गंभीर चर्चा हुई। अंचल स्तर से प्राप्त कुछ शिकायतों एवं मामलों को देखते हुए प्रभारी मंत्री ने संबंधित प्रकरणों की निष्पक्ष जांच के लिए संयुक्त टीम गठित कर जांच कराने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अवैध खनन एवं अन्य अनियमितताओं के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए। बैठक में समिति के सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्रीय समस्याओं, आधारभूत संरचना, पेयजल, सड़क, विद्युत आपूर्ति एवं अन्य विकास कार्यों से संबंधित विभिन्न मांगों को भी रखा गया। प्रभारी मंत्री ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक मामले का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि अगली जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक से पूर्व सभी लंबित मामलों का निष्पादन कर अनुपालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाए। बैठक के अंत में जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल ने प्रभारी मंत्री द्वारा दिए गए सभी निर्देशों एवं बैठक में उठाए गए बिंदुओं का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि आम जनता को योजनाओं का बेहतर लाभ मिल सके। #जिला_प्रशासन_बांका #बांका #जिला_कार्यक्रम_कार्यान्वयन_समिति #प्रभारी_मंत्री #विकास_समीक्षा #सुशासन #जनहित #बिहार_सरकार #Banka #DistrictAdministrationBanka #GoodGovernance #Development #BiharGovernment #PublicService Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Banka, Bihar | Jun 28, 2026