मुख्यमंत्री विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना के तहत जिला पदाधिकारी ने पात्र लाभुकों को प्रदान की अनुदान राशि
आज समाज कल्याण विभाग अंतर्गत सामाजिक सुरक्षा कोषांग, बांका द्वारा संचालित मुख्यमंत्री विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना के तहत जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल द्वारा समाहरणालय स्थित मिनी सभागार में पात्र लाभुकों को अनुदान राशि प्रदान की गई।
इस अवसर पर दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना के तहत दिव्यांग वर श्री राजकुमार एवं दिव्यांग वधू सुश्री सुमित्रा कुमारी को एक-एक लाख रुपये की अनुदान राशि प्रदान की गई।
वहीं, अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना के तहत वर श्री गौतम कुमार एवं वधू सुश्री रूपा कुमारी को एक लाख रुपये की अनुदान राशि प्रदान की गई।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित इन योजनाओं का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को समान अवसर प्रदान करना, दिव्यांगजनों को सामाजिक एवं आर्थिक रूप से प्रोत्साहित करना करना है।
उन्होंने कहा कि समाज में समानता, समावेशिता एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए ऐसी कल्याणकारी योजनाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इन योजनाओं के माध्यम से पात्र लाभुकों को आर्थिक सहयोग प्रदान कर उन्हें सम्मानजनक एवं आत्मनिर्भर जीवन की दिशा में प्रोत्साहित किया जा रहा है।
जिला प्रशासन, बांका द्वारा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पारदर्शी एवं प्रभावी तरीके से पहुंचाने की दिशा में निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
*"मद्यपान से दूरी, स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी।"*
Banka, Bihar | Nov 21, 2026