बांका जिले में विद्युत आधारभूत संरचना को सुदृढ़ बनाने एवं उपभोक्ताओं को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। माननीय प्रधानमंत्री द्वारा बांका जिले में कुल ₹40.20 करोड़ की विद्युत योजनाओं एवं नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), बौंसी भवन का औपचारिक उद्घाटन वर्चुअल माध्यम से किया गया।
*विद्युत*
जिले में कुल ₹40.20 करोड़ की विद्युत योजनाओं के अंतर्गत ग्रिड उपकेंद्र में 01 नए 33 KV बे का निर्माण किया गया है। वहीं, विद्युत वितरण व्यवस्था में सुधार एवं लाइन लॉस कम करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण यथा 09 फीडर सेग्रीगेशन, 15 फीडर बाइफरकेशन, HVDS के अंतर्गत 40 नए DTR का अधिष्ठापन तथा 245 किलोमीटर केबलिंग का कार्य किया गया है।
इन विद्युत परियोजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्र में बढ़ती बिजली की मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी। अधिक भार वाले फीडरों को छोटे-छोटे फीडरों में विभाजित करने से लो-वोल्टेज की समस्या में कमी आएगी तथा उपभोक्ताओं को 24×7 गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी।
इसके अतिरिक्त, वर्तमान में कृषि फीडर से वंचित पंचायतों में नए कृषि फीडरों का निर्माण किया जा सकेगा। इससे किसानों को सिंचाई के लिए नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध होगी। साथ ही, कृषि कार्यों के लिए सस्ती दरों पर बिजली मिलने से किसानों की आय में वृद्धि में भी मदद मिलेगी।
लंबे एवं अधिक भार वाले फीडरों के विभाजन से विद्युत आपूर्ति में आने वाली बाधाओं, फीडर ब्रेकडाउन तथा जान-माल की क्षति की आशंका में कमी आएगी। इसके साथ ही AT&C लॉस में भी सुधार होगा।
HVDS के अंतर्गत स्थापित नए DTR से लाइन लॉस में कमी, वोल्टेज में सुधार तथा विद्युत प्रणाली की भार वहन क्षमता में वृद्धि हुई है।
*स्वास्थ्य*
नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), बौंसी के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। साथ ही स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता को और बेहतर बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
*आवास*
समाहरणालय सभागार बांका में आयोजित कार्यक्रम में जिला के नगर निकायों यथा नगर परिषद बांका एवं नगर पंचायत अमरपुर क्षेत्र अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत अपना आवास निर्माण कार्य पूर्ण कर चुके 91 लाभुकों में से 10 लाभुकों को प्रतीकात्मक चाबी मुख्य अतिथि माननीय विधायक बेलहर विधान सभा श्री मनोज यादव के द्वारा दिया गया l
कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर लाभुकों के चेहरे पर खुशी एवं उत्साह देखने को मिला। अपना पक्का मकान मिलने से लाभुकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सरकार के प्रति आभार प्रकट किया।
इस कार्यक्रम में नगर परिषद बांका के मुख्य पार्षद श्री बालमुकुंद सिन्हा, जिला पदाधिकारी बांका, अपर समाहर्ता बांका, DRDA निदेशक बांका, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बांका, एवं कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत अमरपुर उपस्थित रहे l
*"मद्यपान से दूरी, स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी।"*
Banka, Bihar | Nov 21, 2026