प्रतापगढ़: जिला कचहरी में आल इंडिया रूरल बार एसोसिएशन के बैनर तले सपा सांसद रामजीलाल सुमन का पुतला दहन किया गया
जिला कचहरी में आल इंडिया रूरल बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओ ने गुरुवार शाम करीब 4.30 बजे सपा सांसद रामजीलाल सुमन का पुतला दहन किया। सपा सांसद द्वारा महाराणा सांगा के खिलाफ की गई टिप्पणी का कड़ा विरोध किया गया । इस दौरान अधिवक्ताओं ने रामजीलाल सुमन मुर्दाबाद के गगनभेदी नारे लगाते हुए उनसे माफी की मांग किया।