प्रतापगढ़: पुलिस लाइन में ADG और IG ने 267 ग्राम प्रहरियों को वितरित की साइकिल, टार्च और परिचय पत्र, हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
उत्तर प्रदेश सरकार की "सेवा, सुरक्षा और सुशासन" नीति के 8 साल पूरे होने के अवसर पर पुलिस लाइन मे बुधवार शाम 6 बजे एक समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि एडीजी जोन भानु भाष्कर और आईजी प्रेम गौतम ने 267 ग्राम प्रहरियों को साइकिल, टार्च और परिचय पत्र वितरित किया। इस अवसर पर ग्राम प्रहरियों को उनके कर्तव्यों और दायित्वों के बारे में बताया गया।