प्रतापगढ़: केशवराय गांव में दर्जनों असलाधारियों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट की, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत
नगर कोतवाली के पूरे केशव राय निवासी शोभा देवी ने गुरुवार शाम 4:00 बजे पुलिस को शिकायती पत्र दिया है । आरोप लगाया कि उनकी पुस्तैनी जमीन पर दबंग कब्जा करने की नीयत से दर्जनों असलहाधारी दबंगो ने तोड़फोड़ और मारपीट किया। घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद है। पीड़िता ने मामले में न्याय की गुहार लगाई है।