प्रतापगढ़: गड़वारा गांव में रंजिश के चलते पड़ोसियों ने मां और बेटे को पीटकर किया घायल
अंतू थाना क्षेत्र के गड़वारा निवासी चंदना देवी का आरोप है कि उनका अपने पड़ोसी सुशील यादव से जमीनी विवाद के चलते रंजिश चल रही है। चंदना देवी के पुत्र बृजेश यादव अपने घर के बाहर बैठे हुए थे। अचानक पड़ोसी सुशील यादव , वकील ,व राहुल राज, घर पर आकर उनके पुत्र बृजेश यादव को लाठी डंडे से पीटने लगे ।उन्हें बचाने चंदन देवी मौके पर गई तो आरोपियों ने उन्हें भी पीटा।