प्रतापगढ़: कुम्हिया मोहल्ले के सड़क हादसे में पिता के बाद घायल बेटी की भी प्रयागराज में इलाज के दौरान हुई मौत
कुम्हिया मोहल्ले के रहने वाले हरि ओम पुत्र राम शिरोमणि उम्र 50 वर्ष अपनी पुत्री शिवानी को छोड़ने के लिए जा रहा था। शिवानी इंटर की परीक्षा दे चुकी है विश्वविद्यालय मे प्रवेश परीक्षा प्रयागराज में होनी थी। शिवानी का ननिहाल रानीगंज थाना क्षेत्र के लक्षीपुर बाजार में है। जहां जाते समय दोनों दुर्घटना का शिकार हुए थे, और दोनों की मौत हो गई है।