विदिशा: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और शिवराज सिंह चौहान सांची के पास हेलीपैड पर उतरे, रोड शो करते मेडिकल कॉलेज पहुंचे
विदिशा के मेडिकल कॉलेज में कैंसर-डे केयर यूनिट के शुभारंभ मौके पर केंद्रीयमंत्री जितेन्द्रसिंह व शिवराजसिंह चौहान,मंगलवार दोपहर 2:30बजे हेलीकॉप्टर से सांची के नजदीक एक गांव में बनाए हैलिपेड पर उतरे।जहा हजारों की संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता पुलिस व प्रशासन की अधिकारी मौजूद थे हेलीकॉप्टर से उतरकर दोनो केंद्रीयमंत्री खुले वाहन में रोड शो करते मेडिकल कालेज पहुचे