हसपुरा: प्रखंड के अमझरशरीफ व सोनहथु पंचायत में प्रशासन ने 'आपके द्वार' कार्यक्रम के तहत सहयोग शिविर लगाया
हसपुरा प्रखंड के अमझरशरीफ पंचायत का ब्लॉक परिसर स्थित गौतम बुद्ध नगर भवन हसपुरा व सोनहथु के हाईस्कूल तिलकपुरा में मंगलवार को प्रशासन पहुंचा आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।जिसका उद्घाटन भूमि सूधार उप समाहर्ता दाउदनगर प्रणव कुमार , बीडीओ पंकज कुमार, एल ईओ धीरज कुमार ,मुखिया पम्मी कुमारी, गोपाल सिंह, प्रतिनिधि ओमप्रकाश चौधरी ने किया।