हसपुरा थानाक्षेत्र के जलपुरा गांव में गुरूवार को खाना बनाने के दौरान रंजीत चौधरी के घर में गैस लीक करने से आग लग गई।जिसमें रंजीत चौधरी, पत्नी रजांति देवी, बेटी संजु कुमारी गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गई। जिसे ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए सीएचसी अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के उपरांत बेहतर इलाज के लिए बाहर भेज दिया