हसपुरा: सड़क दुर्घटना में युवक की हुई मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल, मुआवजे को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
हसपुरा थानाक्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी दुर्गेश पासवान उर्फ युगेश के 22 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार का मौत बुधवार को दाउदनगर - गोह एन एच 120 में जेल के समीप ट्रक के चपेट में आने से हो गया। बताया जाता है की मृतक बाईक से चंदन कुमार के साथ मार्केट में तिलक का सामाग्री खरीदारी करने जा रहा था।चंदन कुमार भी गंभीर रूप से घायल है। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।